{"_id":"c78eb683f457a2126776afbe5dc26a8b","slug":"two-person-dead-from-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर गड्ढों और वाहनों की बेतरतीब रफ्तार में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक लखनऊ के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
लखनऊ जिले के खुर्रम नगर निवासी प्रवीण सिंह (28) पुत्र महंत सिंह शुक्रवार को बाइक से उन्नाव आ रहा था। हाइवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक कार को साइड देने के प्रयास में गड्ढों में फंसकर बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया और मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले कागजात से युवक की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
दूसरी घटना सोहरामऊ थानाक्षेत्र में सई नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। लखनऊ के तालकटोरा निवासी अनिल सिंह (24) पुत्र अवधेश सिंह एसी औैर फ्रिज का मैकेनिक था। छोटे भाई सोनू ने बताया कि अनिल गुरुवार सुबह घर से निकला था इसके बाद से नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनिल के फोन से बात की और घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
वह मौके पर पहुंचे तो सड़क किनारे शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई व अन्य परिजनों ने सड़क हादसे में मौत होने पर संदेह जताया। उनके मुताबिक बाइक बिल्कुल सुरक्षित है और मृतक के सिर्फ सिर में पीछे चोट है। अगर किसी वाहन से टक्कर हुई होती तो शरीर में कुछ और हिस्सों में चोट आती।
सोहरामऊ थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि सड़क हादसे में मौत होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।