फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two nephews named in woman's murder

महिला की हत्या में दो भतीजे नामजद

Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two nephews named in woman's murder
पुलिस बल की मौजूदगी में मृतका रामदुलारी के शव को अंतिम संस्कार के लिए बाग में ले जाते परिजन व ग्रा? - फोटो : UNNAO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसनगंज। विदेश से लौटे पति ने तीन दिन पहले घर में सो रही महिला की हत्या में दो भतीजों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ ने विवेचना में दोनों के नाम शामिल किए जाने और शीघ्र खुलासे की बात कही है। हत्या करने के बाद उसी रात मुंबई निकले नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम वहां के लिए रवाना हुई है।
लालपुर गांव में एनआरआई बाबूलाल की 40 वर्षीय पत्नी रामदुलारी की बुधवार रात घर में सोते वक्त चाकू से वारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में शामिल उसके भतीजे को पहचान लेने पर मृतका की मां जुगुनदेई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस को दिए बयान में जुगुनदेई ने मृतका के एक भतीजे अरुण का नाम पुलिस को बताया था। दूसरे को उसने पहचानने से इनकार कर दिया था। रविवार सुबह विदेश (मसकट) से लौटे मृतका के पति बाबूलाल ने भतीजे अरुण और उसके भाई रवि को हत्या में नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि हत्या के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मृतका के पति की तहरीर पर विवेचना में नामजद आरोपियों के नाम शामिल किए जा रहे हैं। एक आरोपी अरुण का नाम घायल मृतका की मां जुगुनदेई ने बताया है। दूसरा आरोपी घटना में शामिल है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। रामदुलारी की हत्या के बाद उसी रात आरोपी अरुण अन्य साथियों के साथ मुंबई निकल गया था। सभी को मुंबई से लाने के लिए टीम रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

इनसेट--------
खुन्नस में चाची को मारने का आरोप
पुलिस को दी गई तहरीर में बाबूलाल ने कहा है कि उसकी पत्नी की बहन की बेटी से उसके भाई के बेटे (भतीजे) अरुण का प्रेम प्रसंग चल रहा था। भतीजी के साथ गलत हरकत करने पर रामदुलारी ने अरुण पर भतीजी से शादी करने का दबाव बनाया। अरुण के मना करने पर उसने पुलिस के पास जाने की धमकी दी। इस पर अरुण ने मंदिर में भतीजी से शादी कर ली। इसी खुन्नस में अरुण और उसका भाई अपनी रामदुलारी से रंजिश मानने लगा। दोनों ने मौका देखकर रामदुलारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
बाबूलाल रामदुलारी का शव देख बिलख उठा। दोनों बेटे व बेटी रोली भी पिता से लिपटकर रो पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में घर से 500 मीटर दूरी पर बाग में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed