फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two named and eight unknown persons booked for assaulting physiotherapist

Unnao News: फिजियोथेरेपिस्ट से मारपीट में दो नामजद, आठ अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 13 May 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two named and eight unknown persons booked for assaulting physiotherapist
उन्नाव। जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में फिजियोथेरेपिस्ट से दो दिन पहले हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दो नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ हथियार से हमला करने, सरकारी काम में बाधा, धमकी और गैर इरादतन हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संविदा पर फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर जिला अस्पताल में तैनात राजीव कुमार श्रीवास्तव के कक्ष में घुसकर 10 मई को खुद को पत्रकार बताने वाले युवकों ने मारपीट और गाली-गलौज की थी। फिजियोथेरेपिस्ट ने भी गाली-गलौज की तो विवाद बढ़ गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले थे। फिजियोथेरेपिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने सच शुक्ला, हर्ष यादव पता अज्ञात व आठ अज्ञात युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed