फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two more corona infected including woman in district

जिले में महिला समेत दो और कोरोना संक्रमित

Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two more corona infected including woman in district
नगर पंचायत ऊगू के मोहल्ला तराई में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मरीज को एंबुलेंस से बिछिया कोविड? - फोटो : UNNAO
चकलवंशी/फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। सफीपुर व सदर तहसील के दो गांवों में महिला समेत दो की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। सफीपुर तहसील की नगर पंचायत ऊगू के मोहल्ला तराई में संक्रमित मिली महिला 12 जून को वह सास, बड़ी बहन व बच्चों के साथ दिल्ली से रोडवेज बस से वापस लौटी थी। वह कस्बे के निरंजन सिंह महाविद्यालय में क्वारंटीन थी। दो दिन पहले सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। महिला के संक्रमित आने के बाद उसे औरास के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सदर तहसील के ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के गांव बिलंदपुर बिधून निवासी वृद्ध दुर्घटना होने के बाद कानपुर हैलट में भर्ती था। वहां जांच में वह संक्रमित निकला है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ऊगू के मोहल्ला तराई निवासी 35 वर्षीय महिला अपनी 65 वर्षीय सास, (13), (9),(8) व 7 वर्षीय बच्चों के साथ सफीपुर तहसील के मवई ब्रम्हनान निवासी बड़ी बहन के साथ 12 जून को रोडवेज बस से दिल्ली से वापस लौटी थी। पति छोड़कर वापस लौट गया था। बड़ी बहन को सफीपुर के अहमद मैरिज लॉन व अन्य सदस्यों को ऊगू के निरंजन सिंह महाविद्यालय में क्वारंटीन कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पहले महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रुके लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। रविवार को 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रेमचंद्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन सेंटर पहुंची। यहां महिला को एंबुलेंस से औरास कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वहीं, सदर तहसील के ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के गांव बिलंदपुर बिधनू निवासी 65 वर्षीय वृद्ध 12 जून को पावा के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए थे। लेकिन चेहरे पर चोट अधिक होने से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। डॉक्टरों ने वृद्ध के चेहरे की सर्जरी कराने की सलाह परिजनों को दी थी। सर्जरी करने से पहले वृद्ध के कई टेस्ट हुए थे जिसमें कोरोना की जांच भी शामिल थी। रविवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला है। सीएमओ कार्यालय रिपोर्ट आने के बाद सरोसी ब्लॉक के कोविड टीम प्रभारी डॉ. प्रदीप टीम के साथ पहुंचे। वृद्ध के संपर्क में रहे लोगों का चिह्नांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला सहित दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें तराई ऊगू मोहल्ले में महिला को औरास के कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बिलंदपुर बिधून निवासी वृद्ध का कानपुर में ही इलाज चल रहा है।
जिले में अब तक कुल 128 लोग कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक कुल 128 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 49 मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है। एक्टिव केस 75 हैं। जिसमें 4 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 62 प्रवासी हैं।

151 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव
बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट भेजे गए सैंपलों में 151 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में रोजाना मिल रहे संक्रमितों से स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। शेल्टर होम के साथ संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले लोगों के सैंपल रोजाना जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। दो दिन पहले भेजे गए इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed