फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two killed in bus and car collision

बस और कार की टक्कर में दो की मौत

Tue, 30 Mar 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two killed in bus and car collision
लखनऊ कानपुर हाइवे पर बिचपरी के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज/सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित रोडवेज बस के दूसरी दिशा में जाने से विपरीत दिशा से आ रही कार बस में टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत दो की मौत और उसमें बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार दंपति समेत तीन अन्य भी घायल हो गए। कार सवार पांचों घायलाें को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। कार सवार बाराबंकी में देवाशरीफ की दरगाह से लौट रहे थे।
विज्ञापन

सफीपुर कस्बा निवासी वसीउर्रहमान (28) शहर के दरोगा बाग में किराये के घर में रहकर बुकिंग पर कार चलाता था। मंगलवार सुबह वह जेरधुस निवासी 16 वर्षीय शोएब, गद्दियाना निवासी 30 वर्षीय हसन, 20 वर्षीय अल्तमश, हजारी टोला निवासी 17 वर्षीय रेहान, एबीनगर निवासी 22 वर्षीय अल्फैज व तालिब सराय निवासी साहिब समेत सात लोगों के साथ देवाशरीफ बाराबंकी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे घर लौटते वक्त लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र के बिचपरी गांव के सामने कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस कट से निकल रहे बाइक सवार सोहरामऊ के परागीखेड़ा गांव निवासी जितेंद्र (23) को बचाने की कोशिश में डिवाइडर लांघते हुए दूसरी दिशा में जाकर कार से टकरा गई।
कार चालक वसीउर्रहमान और कार सवार मोहम्मद शोएब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच अन्य लोग और दो बाइकों पर सवार जितेंद्र के अलावा अजगैन कोतवाली के धुरिया खेड़ा गांव निवासी ब्रह्मा व उसकी पत्नी किरन घायल हो गए। स्टियरिंग में फंसे कार चालक को निकालने के लिए डंपर व क्रेन की मदद से कार के एक हिस्से को फाड़कर शव बाहर निकाला गया।
इस दौरान हाईवे पर एक घंटे जाम के हालात बने रहे। बस के यात्री दूसरे वाहन से चले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर जाम आवागमन बहाल कराया। मृतक शोएब छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। दसवीं कक्षा का छात्र था। बेटे का शव देख मां यासमीन का रोकर बुरा हाल रहा।

--
गुस्साए लोगों का हंगामा
हादसे से आक्रोशित भीड़ के जिला अस्पताल में हंगामा और गाली-गलौज करने से भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई। इसी बीच सूचना पर इमरजेंसी वार्ड पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को बाहर किया।

बिचपरी के पास हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में लगी घायलों के परिजनों की भीड़।

बिचपरी के पास हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में लगी घायलों के परिजनों की भीड़।- फोटो : UNNAO

जिला अस्पताल में बिचपरी के पास हुए हादसे के घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।

जिला अस्पताल में बिचपरी के पास हुए हादसे के घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed