फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two including inferior engineer died of corona

कोरोना से अवर अभियंता सहित दो की मौत

Mon, 31 Aug 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two including inferior engineer died of corona
गंजमुराबाद में कोरोना संकमित मरीज मिलने के बाद घरों को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से जिले में बिजली विभाग के अवर अभियंता सहित दो की मौत हो गई। वहीं, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के कालीमिट्टी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे 15 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सहित जिले में 34 की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 14 को होम आइसोलेट किया जबकि 20 को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भगवंतनगर (बीघापुर उपकेंद्र) के अवर अभियंता को 15 दिन पहले बुखार आने पर उन्होंने अपनी जांच कराई थी। जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। तब से वहीं इलाज चल रहा था। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्लागंज के मोहल्ला रामनगर निवासी 42 साल के युवक की बीस दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर ठाकुरखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसपर उन्हें सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच दिन बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया था। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 28 अगस्त की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि डॉक्टरों ने पूरी तरह से ठीक न होने के कारण दो दिन और भर्ती रखने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले में एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में गंजमुरादाबाद कस्बे में हुई जांच में नगर पंचायत में आर्यन ग्रुप से तैनात 46, 35 व 26 साल के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के काली मिट्टी में संचालित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे 15 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, औरास में नगर पंचायत ईओ की पत्नी, बेटी, बेटा व एक अन्य कर्मचारी, बांगरमऊ तहसील के गांव करीमुद्दीनपुर में 63 साल का वृद्ध, 27 साल की बहू, 1 माह की पोती, नौनिहालगंज मोहल्ले में 19 साल की युवती, टिकरा जजरौली गांव में 28 साल का युवक, शुक्लागंज में 35 साल का युवक, शहर में सीएमओ कार्यालय में तैनात रेफ्रिजेरेटर मैकेनिक व उसके परिवार के 5 अन्य सदस्यों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 34 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 14 संक्रमितों को होम आइसोलेट व 20 को नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले में अब तक 1929 संक्रमित
जिले में अब तक 1929 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 1028 को घर भेजा जा चुका है। 857 का इलाज चल रहा है। इसमें 44 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed