फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two dead and D-Lade trainees died in the accident

हादसे में घायल दो और डी-एलएड प्रशिक्षुओं की मौत

Wed, 25 Apr 2018 11:27 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 25 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
औरास। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बारासगवर थानाक्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के निकट मंगलवार शाम बोलेरो-रोडवेज भिड़ंत में हुई तीन डी-एलएड प्रशिक्षुओं की मौत के बाद देर रात दो निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भी कानपुर हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

औरास कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर व सीमऊ करीमाबाद के सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में कार्यरत प्रशिक्षु डी-एलएड के टीचरों की ट्रेनिंग बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव धानीखेड़ा के सदगुरु पीजी कॉलेज में चल रही थी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे सभी पहले सेमेस्टर का पंद्रह दिवसीय  प्रशिक्षण पूरा कर बोलेरो से औरास लौट रहे थे। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बारासगवर थानाक्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के पास लालकुआं से बक्सर की ओर जा रही उन्नाव डिपो की बस और बोलेरो में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में अलीपुर मिचलौला निवासी सोनम यादव (25) पुत्री अमरनाथ, अजीजनगर निवासी पंकज यादव (25) पुत्र दर्शन, सीमऊ के मिथलेश उर्फ राहुल (25) पुत्र मदन ने दम तोड़ दिया था। वहीं सर्वोदय विद्यालय सीमऊ के प्रधानाचार्य मुंशीलाल यादव (45) पुत्र स्व. श्रीराम, इसी गांव के सरोजनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गयाप्रसाद यादव (48) पुत्र छेदन, गोहली गांव के निर्मेष (25) पुत्र शिवशंकर की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया था। हादसे में घायल मुंशीलाल व गयाप्रसाद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। निर्मेष के साथ ही भक्ता खेड़ा निवासी जितेंद्र (24) पुत्र सागर, उटरा डकौली गांव के योगेंद्र सैनी (25) पुत्र रामकुमार, रामपुर खंझड़ी के दिलीप (28) पुत्र राजबहादुर, आशीष (26) पुत्र  रामकुमार, औरास कस्बा निवासी रामसागर यादव, गेरुआ निवासी अजय (35) पुत्र देशराज  का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

................................
पिता की मौत से अनाथ हुए बच्चे
 सड़क हादसे का शिकार सीमऊ गांव निवासी गया प्रसाद यादव गांव के सरोजनी शिक्षण संस्थान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे। बीमारी के चलते पत्नी की दस साल पहले मौत हो गई थी। बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी गयाप्रसाद की थी। पहले मां और अब पिता का सिर से साया उठने पर बच्चे अनाथ हो गए। तीन बच्चों में अंजुम देवी (17), अनुज (14) व प्रियांशी (10) हैं। पिता की मौत से बच्चे रो-रोकर बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................
ससुराल में रह रहे थे मुंशीलाल
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव पुरईखेड़ा निवासी मुंशीलाल यादव सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य थे। उनकी ससुराल औरास के सरौंद गांव में थी। काफी समय से वह औरास में रह रहे थे। मुंशीलाल की मौत से पत्नी कमला, बेटे अनुज व बेटी पूनम रो-रोकर बेहाल हैं। मुंशीलाल दो भाइयों में बड़े थे।
 ...........................
परिवहन विभाग की दो सदस्यीय टीम कर रही जांच
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बारासगवर थानाक्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के निकट मंगलवार शाम बोलेरो-रोडवेज भिड़ंत मामले की जांच परिवहन विभाग की दो सदस्यीय टीम को सौंपी गई है। जांच अधिकारी एआरएम गौरव वर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में बोलेरो गलत दिशा से आने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। कहीं भी रोडवेज चालक व परिचालक की गलती मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

............................
 शोक सभा में दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक विधायक के आवास पर शोक सभा की। यहां सड़क हादसे का शिकार हुए डी-एलएड प्रशिक्षुआें की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि हादसे का शिकार हुए टीचरों के परिजनों को ईश्वर दुख सहन करने की शक्ति दे। जिलाध्यक्ष देवस्वरूप त्रिवेदी ने कहा कि यह सभी माध्यमिक शिक्षक संघ के कर्मनिष्ठ सिपाही थे। इस दौरान कमलेशनाथ अवस्थी, वीरेंद्र विक्रम, सूर्यकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed