फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two cars released by MLA's brother's court

विधायक के भाई की सीज दो कारें कोर्ट से रिलीज

Tue, 31 Dec 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two cars released by MLA's brother's court
उन्नाव के माखी थाना में सोमवार को मौजूद सीबीआई। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में तिहाड़ जेल में बंद कुलदीप सेंगर के छोटे भाई की सीज की गई दो कारों को कोर्ट ने रिलीज कर दिया। सोमवार को माखी थाना पहुंची सीबीआई ने दोनों कारों को विधायक के भाई की पत्नी के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान विधायक के भाई के ड्राइवर को बुलाकर पूछताछ भी की।
विज्ञापन

3 अप्रैल 2018 को दुष्कर्म पीड़िता का पिता दिल्ली से गांव पहुंचा था। जहां लग्जरी वाहनों से पहुंचे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता को बेरहमी से पीटा था। 8 अप्रैल को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सीबीआई ने इस मामले में विधायक के भाई अतुल सेंगर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी दो लग्जरी कारें सीज की थी। दोनों कारों को कोर्ट से रिलीज किए जाने के बाद सोमवार को सीबीआई टीम के दो सदस्य माखी थाना पहुंचे और दोनों कारों को अतुल सेंगर की पत्नी अर्चना सिंह के सुपुर्द कर दिया। माखी एसओ संतोष सिंह ने बताया कि दोनों कारें रिलीज कर उनकी पत्नी के सुपुर्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed