फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two arrested for assaulting and robbing a passenger in a train

आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री से लूट में दो गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for assaulting and robbing a passenger in a train
उन्नाव। ट्रेन में फिरोजाबाद के यात्री से मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना रामनगढ़ के मोहल्ला सम्राट नगर निवासी नेम सिंंह 13 मार्च को आम्रपाली एक्सप्रेस से लखनऊ से फिरोजाबाद जा रहे थे। सोनिक रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 6:25 बजे ट्रेन रुकी तो दो युवकों ने मारपीट कर उनका मोबाइल फोन और दो हजार रुपये लूट लिए थे। नेम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी घटना की जांच कर रही थी। जीआरपी ने तफ्तीश शुरू की और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर मंगलवार रात उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जीआरपी थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के नाम लखनऊ के आलमबाग थानाक्षेत्र के गढ़ी कनौरा निवासी अंकुश अग्रवाल और शहर के मोहल्ला गिरजाबाग निवासी कल्लू राजपूत हैं। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और 700 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed