फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike-borne miscreants snatched *mangalsutras* from three women.

Unnao News: बाइक सवार बदमाश तीन महिलाओं के छीन ले गए मंगलसूत्र

Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched *mangalsutras* from three women.
नवाबगंज/पुरवा। बाइक सवार दो बदमाशों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने के बाद पुरवा कोतवाली क्षेत्र में तीसरी महिला को निशाना बनाया। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बदमाशों को धर दबोचा। एसओजी और सीओ की पूछताछ में बदमाशों ने दोनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना व गांव निवासी शबाना बानो अपनी बेटी शाबिया और बेटे शारिफ खान के साथ कानपुर जा रही थीं। वह सोहरामऊ से डीसीएम में बैठकर नवाबगंज कस्बा पहुंची। यहां से उन्हें ऑटो से कानपुर जाना था। ऑटो में बैठने से पहले एक ठेले पर पानी पीने के लिए झुकते ही पास खड़े दो बदमाशों ने उनका सोने का लॉकेट छीन लिया। लुटेरे स्पलेंडर बाइक से भागे थे। एक युवक ने स्कूटी से उनका पीछा भी किया लेकिन बदमाश नहीं मिले। चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा के पास पुलिस चौकी के लिए प्रस्तावित स्थल के पास इसी गांव निवासी माया का मंगलसूत्र नोच कर भाग गए। इसके बाद कुड़ेहरी गांव में बदमाशों ने पैदल जा रही महिला शैल का भी मंगलसूत्र नोच लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरा तो बदमाश बाइक छोड़कर खेतों की ओर भागे तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। भीड़ ने पीटा और पुलिस को सौंप दिया। बदमाशों के पास से लखनऊ नंबर की बाइक बरामद हुई है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed