फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck overturned on expressway, cleaner injured

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक, क्लीनर घायल

Tue, 22 Aug 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 22 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned on expressway, cleaner injured
ट्रक में लदे मूंग दाल के बोरे बिखरे, यूपीडा के कर्मचारियों ने हटवाया
विज्ञापन


जयपुर से माल लादकर जा रहा था पश्चिम बंगाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सेफ्टी ग्रिल तोड़ते हुए गहरी खंती में पलट गया। ट्रक में लदे मूंग दाल के बोरे बिखर गए। हादसे में ट्रक का क्लीनर घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ट्रक जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रहा था।
राजस्थान प्रांत के जिला मंडावर कस्बा मंडावा निवासी विश्राम सिंह (45) जलौन जिले के थाना आटा के गांव सधारा निवासी क्लीनर शिवम (32) के साथ जयपुर से मूंग दाल के बोरे लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के गांव आलमऊ सरांय के पास चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सेफ्टी ग्रिल तोड़ते हुए गहरी खंती में पलट गया।
विज्ञापन

ट्रक में दाल के बोरे इधर-उधर बिखर गए। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि क्लीनर घायल हो गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने क्लीनर को ट्रक से निकाला और सीएचसी पहुंचाया। यूपीडा की टीम के सदस्यों ने बिखरे माल को एकत्र कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

भाई ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार, किया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

बांगरमऊ। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर मदारनगर गांव के बाहर टहल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। भाई ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।


कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारनगर निवासी पिंकू राठौर (21) सोमवार भोरपहर करीब चार बजे टहलने के लिए बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित था। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अमित ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया। इसपर पंचनामा की प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed