फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck hits three vehicles including ambulance on highway

Unnao News: हाईवे पर ट्रक ने एंबुलेंस सहित तीन वाहनों को मारी टक्कर

Wed, 23 Oct 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Truck hits three vehicles including ambulance on highway
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर वर्कशॉप मोड़ के पास अवैध कट से निकलते समय ट्रक ने पहले गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस में टक्कर मारी। बाद में एक मौरंग लदे डंपर से टकरा गया। घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

लेकिन उसमें बैठे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इस दौरान डेढ़ घंटे हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के एक स्लाटर हाउस में मवेशी उतारकर चालक गाड़ी में पड़ा गोबर हाईवे किनारे डालने के लिए मंगलवार सुबह अवैध कट से ट्रक को निकालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान दही थानाक्षेत्र के केसरीखेड़ा निवासी रंजना को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में टक्कर मार दी। लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। एंबुलेंस क्षतिग्रस्त होने से गर्भवती को दूसरी एंबुलेंस से भेजा गया।

बाद में उसी डंपर ने कार और मौरंग लदे डंपर में टक्कर मार दी। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इस दौरान डेढ़ घंटा तक यातायात प्रभावित रहा। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया की कोई घायल नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए गए हैं। जाम खुलवा दिया गया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed