फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck and dumper broke down midway, prisoner vehicles and officers also got stuck in the jam.

Unnao News: बीच रास्ते ट्रक और डंपर खराब, जाम में कैदी वाहन और अधिकारी भी फंसे

Fri, 05 Jul 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Truck and dumper broke down midway, prisoner vehicles and officers also got stuck in the jam.
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भदनी गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के वैकल्पिक रास्ते पर दो वाहन खराब हो गए। तीन घंटे तक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कैदी वाहन और अधिकारी भी फंसे रहे।
विज्ञापन

भदनी गांव के पास बरकोता ड्रेन पर सकरी पुलिया बनी थी। जिस पर अक्सर जाम लगता था। इसकी चौड़ाई बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। एक माह पूर्व ठेकेदार ने वैकल्पिक रास्ता बनाकर पुलिया का निर्माण शुरु कराया। एक जुलाई को तेज बारिश से ड्रेन में पानी उफना गया, जिससे वैकल्पिक रास्ता बह गया। मार्ग पर यातायात पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया था।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने चकलवंशी चौराहे से 48 घंटे के लिए रूट डायवर्ट किया था। इस पर ठेकेदार ने फिर वैकल्पिक रास्ते की मरम्मत कराकर उसे शुरू कराया। शुक्रवार को डायवर्जन की समय सीमा समाप्त होते ही हजारों छोटे-बड़े वाहन हरदोई मार्ग पर निकल पड़े। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उन्नाव की ओर जा रहे एक खाली ट्रक के चालक रमेश ने बताया कि वैकल्पिक रास्ते पर एक पेड़ पड़ा था। जिस पर ट्रक का अगला पहिया चला गया और टायर फट गया। इससे ट्रक वहीं खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उसके पीछे वाहनों की कतार लग गई। उसी दौरान सामने से आ रहा डंपर भी वैकल्पिक रास्ते पर खराब हो गया। दोनों ओर वाहनों के खराब होने से एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। काम कर रहे मजदूरों ने एक-एक छोर से वाहनों को पास कराया। जाम में बीडीओ बांगरमऊ, सफीपुर की ओर जा रहा कैदी वाहन भी फंसा रहा। जाम की सूचना पर पहुंची माखी पुलिस ने दोपहर 1:30 बजे यातायात सुचारू कराया। तीन घंटे बाद जाम खुला और यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed