{"_id":"66b6a323c0ea1ba5e20a81b4","slug":"tribute-paid-to-the-immortal-martyrs-of-kakori-train-action-unnao-news-c-221-1-uno1001-118211-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
उन्नाव। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
निराला प्रेक्षागृह में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ 100 साइकिल सवार स्वयंसेवकों और छात्रों ने शहीद स्मृति यात्रा निकाली व तिरंगे के रंग के 100 गुब्बारे उड़ा कर किया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, काकोरी ट्रेन एक्शन की थीम पर आधारित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।
प्राथमिक व उच्चतर विद्यालयों में काकोरी ट्रेन एक्शन के उपलक्ष्य में आयोजित कराई गई सामान्य ज्ञान, सुलेख एवं निबन्ध, चित्रकला, पेंटिंग, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर पूरे प्रदेश में काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। 100 वर्ष पहले की घटना को याद करने का मुख्य मकसद है कि हम वर्तमान में अपने अतीत को याद कर सुनहरे भविष्य का निर्माण करें।
जब यह घटना हुई तब हमारे पास संसाधनों की जरूर कमी थी लेकिन जज्बा और जज्बात भरपूर था। उसी जज्बे के दम पर हमें आजादी मिली। 2047 में आजादी के शताब्दी वर्ष पर हम अपने देश को तभी विकसित भारत के रूप में देख सकते हैं जब हम बिना किसी जाति-धर्म व भेदभाव के कदम से कदम मिलाकर साथ चलेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में गीतेश पटेल अव्वल
बेहटा मुजावर। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत क्षेत्र के रसूलपुर रूरी स्थित पंडित विश्वभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में विचार गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता हुई। 12 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गीतेश पटले ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, देंवेंद्र दूसरे व हर्ष श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत दुबे ने बताया कि आजादी प्राप्ति के आंदोलन में काकोरी ट्रेन एक्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रोफेसर अमित कुमार, डॉ. नलिन कुमार सिंह, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. मनीषा बाजपेई, डॉ. रजनीश कुमार,डॉ. अनुराग रावत, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. कुलदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)