फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   traffic

हेलमेट पहनने वालों को दिए फूल

Fri, 22 Jan 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
traffic
हेलमेट लगाकर चलने वालों को फूल देते एआरटीओ अनिल त्रिपाठी व सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। हेलमेट पहनने वाले लोगों को फूल दिए गए। बिना हेलमेट निकले लोगों को माला पहनाकर हेलमेट पहनने का अनुरोध किया गया। पुलिस पांच दिन तक लोगों को जागरूक करेगी। इसके बाद नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

एआरटीओ अनिल कुमार त्रिपाठी सीओ सिटी गौरव कुमार व यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को आईबीपी चौराहा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी नगर व गदनखेड़ा चौराहा पर हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने वालों को फूल देकर व ऐसा न करने वालों को माला पहनाकर यातायात नियमों के पालन की अपील की। सीओ सिटी ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में तय रूपरेखा के अनुसार अब से पांच दिन तक लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके बाद सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनाें का चालान व सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed