फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic system exposed, highway jammed again

Unnao News: ट्रैफिक सिस्टम की खुली पोल, फिर जाम हुआ हाईवे

Mon, 18 Sep 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 18 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic system exposed, highway jammed again
फोटो-26
विज्ञापन


-कानपुर से लखनऊ की दूरी तय करने में लग रहे छह से सात घंटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे के जाम से शनिवार रात एक बार फिर लोग कराह उठे। बनी के पास एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते और कटीबगिया तिराहे के पास कन्नौज बांगरमऊ रूट डायवर्ट होने वाले वाहनों की वजह से बीस किमी लंबा जाम लग गया। जो कि चार घंटे बाद सामान्य हो सका।

लखनऊ-कानपुर व गंगा एक्सप्रेसवे का काम हाईवे पर तेजी के साथ चल रहा है। लखनऊ के बनी के पास ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं ब्रिज से एक किमी दूरी पर कटीबगिया तिराहे के पास कन्नौज रूट को जाने वाले वाहनों के डायवर्जन से हाईवे का यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार रात यातायात धीरे-धीरे रेंग रहा था। बनी क्षेत्र में एक्सप्रेसवे ब्रिज निर्माण के चलते बड़े पुलों के हिस्सों को चढ़ाते समय वाहनों को रोका गया। जिससे रात दो बजे जाम धीरे-धीरे टोल के बाद पक्षीविहार क पास तक लगभग 20 किमी तक पहुंच गया। भीषण जाम के बाद बड़ी गाड़ी के चालक गाड़ी खड़ी कर केबिन में ही सो गए। जिससे पूरा हाईवे जाम हो गया। इस दौरान सोहरामऊ, अजगैन पुलिस फोर्स के साथ ही हाईवे रेस्क्यू टीम ने ट्रकों के पास जाकर चालकों को जगा वाहनों को निकालने का प्रयास किया। कुछ वाहन जल्दी निकलने की होड़ में गलत लेन से निकलने की कोशिश करने लगे। इससे दोनों लेन पर जाम लग गया। हालांकि सुबह छह बजे जाम खुल सका। सोहरामऊ एसओ अवधेश कुमार व अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुल निर्माण व डायवर्जन लखनऊ क्षेत्र में है। जाम लंबा खिंचते ही जिले के सोहरामऊ और नवाबगंज टोल प्लाजा तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed