{"_id":"64b03dff9f546431030b55e0","slug":"traffic-jam-on-the-highway-due-to-diversion-of-heavy-vehicles-unnao-news-c-221-1-sknp1054-531-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भारी वाहनों के डायवर्जन से हाईवे पर रहे जाम के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भारी वाहनों के डायवर्जन से हाईवे पर रहे जाम के हालात
विज्ञापन
सोनिक। सावन महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक है। अलग-अलग मार्गों से भारी वाहनों को भेजा जा रहा है। गुरुवार को पुरवा मोड़ दिन में कई बार जाम के हालात बने। वहीं टोल से भी रोजाना की अपेक्षा 50 फीसदी कम वाहन निकले।
सावन महीने में कांवडिय़े गंगाजल लेकर बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक करने जाते हैं। कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए भारी वाहनों को लखनऊ की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। कानपुर से आने वाले भारी वाहनों को दही थानाक्षेत्र के पुरवा मोड़ से मौरावां की तरफ मोड़ा जा रहा है। इससे हाईवे पर पूरे दिन जाम के हालत बने रहे। वहीं रोजाना की अपेक्षा नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा से भी 50 फीसदी कम वाहन गुजरे। इससे टोल की कमाई पर भी इसका असर पड़ा। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि पुरवा मोड़ से रूट डायवर्ट किया गया है। हालात न बिगड़े इससे पुलिस तैनात रही।