फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   To keep distance from accidents, helmet and seat belt are necessary

यातायात नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं से बचें

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
To keep distance from accidents, helmet and seat belt are necessary
उन्नाव। डीएसएन महाविद्यालय में रविवार को यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कमांडेंट होमगार्ड मनोज कुमार शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय जागरुकता बहुत जरूरी है। यातायात उप निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने पिछले वर्ष के मार्ग दुर्घटनाओं के आंकड़े बताएं। बताया कि एक जनवरी 2022 से 15 मई 2022 के मध्य जनपद में 326 मार्ग दुर्घटनाएं हुईं हैं। इनमें 182 लोगों ने जान गंवाई। 25 फीसदी मौतें हेलमेट न लगाने से हुई। वहीं 195 लोग गंभीर और 221 लोग मामूली घायल हुए।
विज्ञापन

डॉक्टर एसएन राय ने बताया कि हमें अभिभावकों को प्रेरित करना है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बच्चों को वाहन न दें। डीएसएन महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद शुक्ला ने कहा कि नशा कर वाहन न चलाएं। इस दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. रचना त्रिवेदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed