फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man died not by hanging but by consuming poison.

Unnao News: युवक की फंदे से लटकने से नहीं, जहर खाने से हुई थी मौत

Tue, 24 Mar 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The young man died not by hanging but by consuming poison.
उन्नाव। सदर कोतवाली के हजीरा मोहल्ले में दिल्ली से लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने पहले फंदे से लटकने की बात कही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत और गले व पेट पर ब्लेड के निशान सामने आए हैं।
विज्ञापन

युवक की पहचान अभय (28) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में एसी बनाने का काम करता था। छोटे भाई मुकुल ने बताया कि अभय रविवार को दिल्ली से आया था। इसके बाद वह कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। रोहित और अन्य परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में अभय की मौत का कारण जहर खाना बताया गया है। रिपोर्ट में उसके गले और पेट पर ब्लेड से काटने के निशान भी मिले हैं जो आत्महत्या के प्रयास का संकेत देते हैं। भाई मुकुल ने बताया कि अभय पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। परिजन ने पुलिस को अभय के जान देने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed