फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The venue of Chief Minister's possible public meeting changed

Unnao News: मुख्यमंत्री की संभावित जनसभा का स्थल बदला

Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The venue of Chief Minister's possible public meeting changed
बीघापुर। डौंडियाखेड़ा स्थित राजा राव राम बक्स सिंह के किले में स्थापित की गई राव साहब की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ गहन मंत्रणा की तथा पूर्व में निर्धारित सभा स्थल को बदलकर दूसरी जगह कर दिया।
विज्ञापन

बैसवारा क्षेत्रीय कल्याण समिति द्वारा राव साहब के किले में तीन वर्ष पूर्व स्थापित की गई राव साहब की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नौ अक्तूबर को संभावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व डीएम अपूर्वा दुबे डौंडियाखेड़ा पहुंची और तहसील अधिकारियों-कर्मचारियों व समिति के पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सभा के लिए पूर्व निर्धारित सभा स्थल किला ग्राउंड से बदलकर 300 मीटर पहले दयालेश्वर मंदिर के पास खेत में बनाए जाने का निर्णय लिया गया। पुलिस के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवागमन व सुरक्षा को लेकर गंभीर विचार विमर्श किया गया। सीडीओ ऋषिराज, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, बीडीओ संध्या रानी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार, जेई अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला, लेखपाल आनंद, समिति के कमल बहादुर, हरिओम सिंह, मुन्ना सिंह अवधूत, मुन्ना सिंह बक्सर, अजय पाल सिंह व श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed