फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The robbers snatched the cash bag of the bride's uncle who was standing to welcome the baraat

Unnao News: बरात के स्वागत के लिए खड़े दुल्हन के चाचा का नकदी भरा बैग छीन ले गए लुटेरे

Sun, 18 May 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The robbers snatched the cash bag of the bride's uncle who was standing to welcome the baraat
चकलवंशी। बरात के स्वागत के लिए गेस्ट हाउस के बाहर खड़े दुल्हन के चाचा का नकदी भरा बैग बाइक सवार बदमाश छीनकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार बैग में 75 हजार रुपये थे। लुटेरों को पकड़ने के लिए एसपी ने चार टीमों को लगाया है। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे माखी थानाक्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

माखी के जंगलीखेड़ा निवासी श्यामसुंदर की बेटी की शादी और बेटे का तिलक शनिवार को था। कार्यक्रम गांव से एक किलोमीटर दूर बंदाखेड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में था। शादी की जिम्मेदारी कन्या के चाचा रामसजीवन संभाल रहे थे। श्यामसुंदर ने बताया कि भाई रामसजीवन के पास बैग में 75 हजार रुपये थे। रात 11 बजे कन्या पक्ष के लोग बरात के स्वागत के लिए गेस्ट हाउस के बाहर खड़े थे। तभी बाइक सवार दो युवक तेजी से रामसजीवन के बगल से निकले बैग छीनकर सिकंदरपुर सरोसी की ओर भाग गए। जानकारी होने पर दोनों पक्ष के लोगों ने वाहनों से पीछा किया लेकिन लुटेरों को पकड़ नहीं पाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि जिस बाइक से लुटेरों ने वारदात की उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट नहीं लगी थी। शादी में रुपये की वजह से कोई समस्या न हो इसलिए रिश्तेदारों ने तत्काल रुपयों की व्यवस्था की।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ मधुपनाथ मिश्र मौके पर पहुंचे। जांच में स्वाट, सर्विलांस समेत चार टीमों को लगाया गया। पुलिस करोवन गांव से गंगा बैराज तक जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। सर्विलांस टीम भी संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच करने के साथ लुटेरों के सरोसी की तरफ भागने की सूचना के आधार पर लोकेशन पता कर रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
पुलिस को शक, रेकी के बाद वारदात
पुलिस को यह भी शक है कि घटना में जरूर किसी ने रेकी की है। आशंका है कि कार्यक्रम में मौजूद रहे किसी ने रेकी करके लुटेरों को सटीक सूचना दी। इसके बाद लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अगवानी के दौरान हो रही फोटोग्रॉफी और वीडियो रिकार्डिंग की भी जांच की है। बरात में सजावट करने, खाना बनाने वाले, बैरा सहित गेस्ट अन्य कर्मियों व श्रमिकों का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

-------------------------
जिले में पांच घंटे में लूट की दो घटनाएं
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र में शनिवार रात करीब 11 बजे हुई 75 हजार रुपये लूट की घटना से ठीक पांच घंटे पहले शनिवार शाम छह बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने दही थानाक्षेत्र की आवास-विकास कालोनी के बी-ब्लॉक निवासी रानी पत्नी दुर्गा प्रसाद अग्निहोत्री को निशाना बनाया था। मंदिर से पैदल घर जाते समय लुटेरे गन प्वाइंट पर उनकी चेन लूटकर भाग निकले थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच की थी। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। मुखबिरों को लगाया गया है। सीसीटीवी में लुटेरे नजर आए हैं। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed