{"_id":"054ad660b28886a3e478db209947fb7f","slug":"the-performance-by-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने बुधवार को ब्लाक
विज्ञापन
संसाधन केंद्र में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। संघ की ओर से मानव
संसाधन विकास मंत्रालय के सौतेले व्यवहार की निंदा की गई।
ब्लाक संसाधन केंद्र में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी की अगुवाई में करीब आधा सैकड़ा शिक्षामित्रों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षामित्रों ने मांग की, कि जब तक उन्हें मूल पद पर वापस नहीं किया जाता, विरोध- प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 15 वर्षों की सेवा का उन्हें यह प्रतिफल दिया गया है। उनके साथ दोहरा मापदंड अपनाया गया, जो सरासर अन्याय है। 1.72 लाख शिक्षामित्रों ने कहा, बच्चों को लेकर 28 सितंबर को दिल्ली में जंतर मंतर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर रामऔतार प्रजापति, राजेंद्र राजपूत, विनीता, साधना, प्रेमलता, वंदना, सुनीता, नसरीन, प्रवीना, दुष्यंत कुमार, केशव प्रसाद, नंदराम, रवि पाठक , दिलीप सहित पचास से अधिक शिक्षामित्र मौजूद रहे।