फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The other youth injured in the accident also died

Unnao News: हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा

Thu, 04 Sep 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The other youth injured in the accident also died
फोटो-11-अभिषेक (फाइल फोटो)। स्त्रोत परिजन
नवाबगंज। सड़क हादसे में घायल युवक की मंगलवार शाम लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अजगैन कस्बे की एक मंडली सुंदरकांड पाठ करती है। 30 अगस्त को मंडली क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज में पाठ करने गई थी। रात करीब 12 बजे पाठ समाप्त होने के बाद शिवदत्त कुशवाहा (45), अभिषेक शुक्ला (27) और रत्नेश शुक्ला एक बाइक और दूसरी बाइक से सुंदरम और सत्यम घर लौट रहे थे। नवाबगंज बाईपास पर एक रेस्टोरेंट के पास किसी वाहन ने पीछे से शिवदत्त की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक डंपर में पीछे से घुस गई।

हादसे में शिवदत्त की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अभिषेक का लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। अभिषेक दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां विमला, भाई विवेक और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। इस मामले पहले भी एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed