{"_id":"95420d81e8820fc10067051d9febf8c7","slug":"the-official-hand-off-to-be-dabangg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने सरकारी हैंडपंप को कर दिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने सरकारी हैंडपंप को कर दिया बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारासगवर (उन्नाव)। क्षेत्र के झोथराखेड़ा में लगे सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप का हत्था दबंग ने खोलकर उसका मुंह ईंटों से ढक दिया है। लोगों को काफी दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी व थानाध्यक्ष से दबंग से हैंडपंप मुक्त कराने की गुहार लगाई है। झोथराखेड़ा निवासी अंबिकाप्रसाद, गंगाप्रसाद, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, विनोद, सूरज मंगली, शिवशंकर साहू, दीपेन वर्मा ने एसडीएम व थानाध्यक्ष को पत्र देकर दबंग पर सरकारी हैंडपंप को बंद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप को बंद कर देने से उन लोगों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। वह लोग काफी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।