फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The monkeys attacked the cleaning worker and the youth

सफाई कर्मी व युवक पर हमलावर हुए बंदर

Thu, 31 Mar 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The monkeys attacked the cleaning worker and the youth
बिछिया(उन्नाव)। ब्लॉक में बुधवार को एक फरियादी को बंदरों ने दौड़ा लिया। सफाई कर्मी ने डंडे से भगाया तो बंदर हमलावर हो गए। युवक व सफाई कर्मी ने एडीओ पंचायत के कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गदनखेड़ा गांव निवासी रमेशचंद्र परिवार रजिस्टर नकल लेने के लिए बुधवार को ब्लॉक आए थे। ब्लॉक परिसर में एक नीम के पेड़ के नीचे बैठकर सचिव का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान बंदर ने उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद एक सफाई कर्मी ने बंदर को डंडा लेकर भगाने की कोशिश की, तो बंदरों के झुंड ने सफाई कर्मचारी को भी दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी व युवक ने एडीओ पंचायत के कमरे में घुसकर खुद को बचाया। एडीओ पंचायत अनिल कुमार राणा ने बताया कि बंदर रोजाना आतंक मचाते हैं। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed