फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The letter of the chairman of the bench reached the police station, who will become the plaintiff, the police got confused

Unnao News: थाने पहुंचा न्याय पीठ की अध्यक्ष का पत्र, कौन बनेगा वादी, उलझी पुलिस

Sat, 14 Dec 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
The letter of the chairman of the bench reached the police station, who will become the plaintiff, the police got confused
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र की महिला ने इंस्टाग्राम के जरिए क्षेत्र के किशोर से दोस्ती कर ली और उसके घर पहुंचकर साथ रहने की जिद करने लगी। इस मामले में बाल कल्याण समिति की न्याय पीठ की अध्यक्ष का पत्र शनिवार को थाने पहुंचा। घटना में वादी कौन बनेगा, इसको लेकर पुलिस उलझी है। एसओ ने बताया कि न्याय पीठ की अध्यक्ष से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिहार थाना व कस्बा निवासी 35 साल की महिला का इंस्ट्राग्राम के माध्यम से क्षेत्र के 17 साल के किशोर से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला किशोर के घर पहुंची और साथ रहने की जिद कहने लगी। नौ दिसंबर को महिला के पिता और ससुर ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने किशोर और महिला को थाने बुलवाया था। दोनों एक-दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने महिला को उसके पिता के साथ और किशोर को उसके परिजनों के साथ घर भेजा था।
विज्ञापन

मामला बाल कल्याण समिति न्यायपीठ की अध्यक्ष प्रीति सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए महिला के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने पत्र भेजा। शनिवार को यह पत्र थाने पहुंचा, लेकिन अब उसमें वादी कौन बने इसको लेकर पुलिस परेशान है। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि पत्र मिला है, वादी कौन बनेगा, इस पर न्याय पीठ की अध्यक्ष से बात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, न्याय पीठ की अध्यक्ष प्रीति सिंह का कहना है कि घटना में डीपीओ या फिर किशोर के माता-पिता एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed