फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The hottest day of the season was 43 degrees, and the heatwave brought the heat to a halt.

Unnao News: 43 डिग्री के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन, लू के थपेड़ों ने थामी रफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The hottest day of the season was 43 degrees, and the heatwave brought the heat to a halt.
फोटो-04- धूप में कुछ इस तरह दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां। संवाद
हरदोई। जनपद में शनिवार अप्रैल माह में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पूरे दिन भीषण गर्मी का प्रकोप रहा और पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर तक सड़क पर काफी कम भीड़ नजर आई। लोग बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही सूरज के मिजाज तल्ख रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार और उसमें मौजूद शुष्कता ने लू के प्रभाव को दोगुना कर दिया। आलम यह था कि चेहरे पर गर्म हवा के झोंके किसी भट्टी की तपिश जैसे महसूस हो रहे थे। सूरज के तल्ख तेवर और आसमान से बरसती आग ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मुख्य बाजारों और चौराहों पर जो रौनक आमतौर पर रहती है, वह काफी कम देखी गई। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं का सिलसिला थमा नहीं, इससे रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

इससे शनिवार को दिन इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान बढ़कर 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। लोगों को रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। हवाओं की गति छह किमी प्रति घंटा रही। सुबह के समय आद्रता 38 प्रतिशत और शाम को 18 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed