फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The effect of the sharp cold wave, the neutral sun

तेज हुआ शीत लहर का असर, बेअसर हुई धूप

Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
The effect of the sharp cold wave, the neutral sun
सड़क पर अलाव सेंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर खत्म होने के साथ ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। चार दिन में अधिकतम पारे में दो डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री गिरावट आई है। दिन और रात में शीत लहर चलने से पारा लगातार कम हो  रहा है। लोग दिन में भी अलाव और धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। इन दिनों शहर के बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ है।
विज्ञापन



ठंड का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों में अधिकतम में दो और न्यूनतम में एक डिग्री की और गिरावट हुई है। शुक्रवार रात एक से दो बजे के बीच न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया। चार दिनों पर गौर किया जाए तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम पारा 20 और न्यूनतम 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई तेज हवा का असर शनिवार को भी रहा। इसके चलते शनिवार को दिन में भी लोग ठंड से कांपते नजर आए। इसके साथ ही ऊनी कपड़ों के बाजार ने भी तेजी पकड़ी है।
विज्ञापन


डीएम ने दिए पर्याप्त अलाव जलवाने के निर्देश
डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने सभी तहसीलों और नगर निकायों को क्षेत्र में लोगों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त स्थानों पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बहु आवागमन वाले मार्गों पर मुसाफिरों को ठंड से बचाने के लिए मुख्य तिराहों और चौराहों पर अलाव हर हाल में जलवाने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को रात्रि में भ्रमण कर गरीबों को कंबल देने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों का समय बदला
शीत लहर को देखते हुए डीएम ने परिषदीय स्कूलों में समय में परिवर्तन कर दिया है। अब तक स्कूलों का संचालन सुबह 9 से शाम 3 बजे तक होता था लेकिन अब सुबह 10 बजे स्कूल खोले जाएंगे। बंद करने का समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि समय में परिवर्तन कर दिया गया है। 31 दिसंबर से व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed