फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The doctor asked for money from the family of the rape victim in the name of medical

मेडिकल के नाम पर रेप पीड़िता के परिजनों से दरोगा ने मांगे रुपये

Wed, 23 Oct 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
The doctor asked for money from the family of the rape victim in the name of medical
बीघापुर। बारासगवर थाने में तैनात एक दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मेडिकल कराने के नाम पर रुपयों की मांग कर डाली। परिजनों व दरोगा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होते ही पुलिस मामले को दबाने में जुट गई। परिजनों का आरोप है कि रुपये न देने पर दरोगा ने केस बिगाड़ने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची से प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाने में तैनात एक दरोगा के साथ पीड़िता व उसके परिजनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां दरोगा ने मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर परिजनों से 1500 रुपये की मांग की। दरोगा व परिजनों के बीच रुपये को लेकर हुई बातचीत को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया व बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बच्ची के पिता का आरोप था कि दरोगा ने रुपये न देने पर मेडिकल परीक्षण में हेरफेर कराने की धमकी भी दी थी। ऑडियो वायरल होने के संबंध में जब बारासगवर प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। फिर भी मामले की जांच करा रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed