फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The claims are baseless, traffic jam increased the trouble

Unnao News: दावे हवा-हवाई, जाम ने मुसीबत बढ़ाई

Tue, 26 Nov 2024 04:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
The claims are baseless, traffic jam increased the trouble
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क निर्माण के दौरान जाम न लगे इसके लिए एनएचएआई की ओर से तमाम दावे किए गए लेकिन यह हवा-हवाई ही साबित हुए। सोमवार को एक ही लेन से निकाले जा रहे वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम लग गया। सोमवार सुबह तीन और शाम को चार घंटे 10 किलोमीटर तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने के लिए डायवर्जन किया गया है। एनएचएआई भी सड़क बनवा रहा है। पहले चरण में सोनिक से लखनऊ के बनी तक की सड़क पर 20 अक्तूबर से काम चल रहा है। इसके लिए तीन-तीन किलोमीटर में कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन को बंद करके दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से निकाला जा रहा है। लेकिन डायवर्जन के दौरान यातायात के सुचारु रूप से संचालन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे रोजाना घंटों जाम लगता है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही हाईवे पर यातायात अधिक रहा। सोहरामऊ कस्बे में चौराहे से बनी की तरफ की सड़क बनने से सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर को तीन बजे से शाम सात बजे तक यातायात रेंगता रहा। 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को करीब दो घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

अगले सप्ताह पुरवा मोड़ से जाजमऊ की तरफ होगा काम
सोनिक से लखनऊ के बनी कस्बे तक एक लेन की सड़क बनाने के बाद एनएचएआई अगले सप्ताह से दही चौकी से जाजमऊ गंगा पुल तक की सड़क बनाने का काम शुरू करेगा। अगर यहां भी यातायात संचालन के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए तो कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों और पुरवा मोड़ पर भारी वाहनों के डायवर्जन के चलते जाम के हालात रहेंगे।
-----------------------
बोले जिम्मेदार
निर्माण एजेंसी को डायवर्जन प्वाइंट व लेन पर यातायात संचालन के लिए निजी कर्मचारी लगाने के निर्देश दिए हैं। वाहन एक-दूसरे में न उलझें इसके लिए अस्थायी डिवाइडर के रूप में कोन, ड्रम या बैरियर लगाने के लिए कहा है। अगर ऐसा नहीं किया जा रहा है तो गलत है। निरीक्षण करके देखेंगे और व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।
- अभय कुमार, इंजीनियर एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed