फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The campaign is over, the condition of the areas has not changed

संचारी रोग नियंत्रण अभियान जुलाई में दो दिन दिखी तेजी

Mon, 22 Aug 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The campaign is over, the condition of the areas has not changed
उन्नाव। 20 अगस्त तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान औपचारिकता में निपट गया। एक जुलाई से शुरू हुए अभियान के शुरुआती दो दिन ही तेजी दिखी। मोहल्लों में चूना, एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई। इसके बाद फिर जलभराव व गंदगी की समस्या आम है। बदलते मौसम में लोगों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस, तकी नगर, कासिम नगर, हनुमान नगर, लोकनगर, पूरन नगर, ईदगाह कालोनी, पीतांबर नगर, शेखपुर, इंद्रानगर आदि मोहल्लों में लोग जलभराव व गंदगी से जूझ रहे हैं। सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन ने नगर पालिका, स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग के माध्यम से जोर शोर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की थी। डेढ़ माह में अभियान खत्म हो गया पर इलाकों की सूरत नहीं बदली। नगर पालिका ने एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया, इसके बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि जुलाई की शुरुआत में एक-दो दिन ही काम हुआ फिर अभियान सुस्त पड़ गया।
तीन किमी तक गड्ढे ही गड्ढे
कासिम नगर और तकी में सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाने के लिए कासिम नगर-हुसैननगर मार्ग को सहूलियत वाला माना जाता है।
तकी नगर से कासिम नगर और हाईवे तक पहुंचने के लिए तीन किमी का रास्ता तय करना पड़ता है। सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन दूभर है। नगर पालिका के कंट्रोल रूम में भी जलभराव की शिकायतें अधिक आ रही हैं। एक सप्ताह में 85 शिकायतें आ चुकी हैं।

वेक्टर जनित रोग रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। पालिका क्षेत्र में सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। संसाधन नहीं हैं। शहर में गंदगी की समस्या है। इसके निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।- ओम प्रकाश, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed