फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The budget is spent on the last day of the financial year

वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बजट खपाने में माथापच्ची

Wed, 31 Mar 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
The budget is spent on the last day of the financial year
बीएसए कार्यालय में वित्तीय वर्ष में हुए बजट खर्च का ब्योरा दुरुस्त करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बजट खर्च करने को लेकर बैंकों से लेकर सरकारी विभागों में माथापच्ची होती रही। लोक निर्माण व सिंचाई विभाग ने वित्तीय वर्ष में मिले करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा किया। इसके अलावा जल निगम समेत अन्य विभागों में भी बजट को लेकर अधिकारी व कर्मचारी आंकड़े दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बुधवार 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2020-21 का अंतिम दिन था। आखिरी दिन विभिन्न योजनाओं में मिली राशि वापस करनी होती है। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष में मिले 110 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण व मरम्मत में खर्च करने का दावा किया। सिंचाई विभाग ने नहर सफाई के लिए मिले पौने तीन करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में इस बार बजट नहीं रहा। बुधवार को अंतिम दिन बैंक, विकास भवन, कलक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, जल निगम समेत अन्य कार्यालय देर शाम तक खुले रहे और काम निपटाया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग को मिले एक करोड़
31 मार्च बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की अंतिम तारीख थी। इस कारण विभाग ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के काउंटर खोले थे। एक करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र का 40 लाख रुपये शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed