{"_id":"6ab42aa8e089a896400cbfb8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-158222-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
विज्ञापन
उन्नाव। अब शहरी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ला निवासी वृद्ध में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई कराई है।
जिले में अबतक स्वाइन फ्लू के 18 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 16 मरीज ग्रामीण इलाकों से ताल्लुक रखते हैं। शहर के एबी नगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध को कुछ दिनों से बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, हालांकि सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन कानपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद वृद्ध में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। फिजिशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती है। खासकर कमजोर प्रतिरोधक
क्षमता वाले लोग जल्द बीमार होते हैं। ऐसे में लोगों को मास्क लगाने, भीड़भाड़ से दूर रहने व विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने का परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन...
वृद्ध के पॉजिटिव मिलने की जानकारी होने पर टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई कराई है। वृद्ध के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराकर एहतियातन दवा दी गई है।-डॉ. अजय शर्मा, सीएमओ