फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: झमाझम बारिश से उमस से राहत, जलभराव से आफत

Thu, 24 Sep 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बारिश से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद
उन्नाव। मौसम विभाग ने जनपद में सात दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इसकी शुरुआत बुधवार से हो गई। पूरे दिन रुक-रुककर पानी बरसता रहा। 22 मिलीमीटर (मिमी) बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। डीएम आवास वाली रोड पर भी पानी भर गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे अचानक मौसम में बदलाव आ गया। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। रुक-रुककर पानी बरसता रहा। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड ने बताया कि लखनऊ मौसम विभाग ने जिले में सात दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इसके अनुसार मध्यम से तेज बारिश होती रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
डीएम बंगले के बाहर रोड पर भरा पानी
बारिश में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। डीएम बंगले के बाहर मुख्य रोड पर पानी भर गया। इसके अलावा कल्याणी, शिवनगर, पूरननगर, कृष्णानगर आदि मोहल्लों में भी पानी भरने की समस्या से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गलियों में जलभराव होने से लोगों को मंझाकर निकलना पड़ा।

बारिश से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद

बारिश से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed