फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a female teacher found hanging from the house

घर में फंदे से लटका मिला महिला शिक्षामित्र का शव

Tue, 07 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The body of a female teacher found hanging from the house
असोहा(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के असावर गांव निवासी महिला शिक्षामित्र का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पैर घुटने तक जमीन में छू रहे थे। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुर ने एक साल पहले बेटे (मृतका के पति) के फांसी लगाकर जान देने के बाद से मानसिक रूप से परेशान होने की बात पुलिस को लिखित में दी है। एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

असावर गांव निवासी स्व. शिवानंद की 36 वर्षीय पत्नी सविता शिक्षामित्र थी। सोमवार सुबह तीन बजे उसका शव घर के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी से लटका मिला। लघुशंका के लिए उठे 12 वर्षीय बेटे हर्षित ने मां का शव देखा तो चीख पड़ा। छह वर्षीय छोटा बेटा रचित भी मां का शव देख सहम गया। शोर सुन परिवार के अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन

ससुर जगदेव व देवर महेंद्र ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच करने पहुंचे दारोगा के अनुसार महिला के घुटने जमीन में रखे मिले हैं। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं, मृतका के ससुर जगदेव ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले उसके बेटे शिवानंद ने भी घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसकी मौत से बहू सविता मानसिक रूप से तनाव में चल रही थी। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले शिवानंद की मौत बाद सोमवार तड़के उसकी शिक्षामित्र पत्नी सविता की मौत से परिजन बेहाल रहे। वहीं, पिता के बाद मां की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की बेबसी देख हर किसी की आंख नम हो गई। ससुर जगदेव ने बताया कि उसकी बहू शिक्षामित्र के साथ बीएलओ भी थी। वर्ष 2005 में बहू शिक्षामित्र हुई थी। सपा सरकार में सहायक अध्यापक का उसे दर्जा मिल गया था। इस सरकार ने पुन: शिक्षामित्र पद पर वापसी की तो सविता और तनाव में रहने लगी। जिससे उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed