फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The accused, released on bail, took away the rape victim.

Unnao News: जमानत पर छूटा आरोपी दुष्कर्म पीड़िता को ले गया

Mon, 16 Sep 2024 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The accused, released on bail, took away the rape victim.
बांगरमऊ। अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल गया आरोपी जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ। आरोप है कि तीन दिन पहले 12 सितंबर को आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। पिता ने आरोपी के खिलाफ बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और जान-माल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। वर्ष 2022 में एक गांव में रहने वाला शहनूर नाम का युवक नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। बाद में न्यायालय से अगस्त 2023 में उसे जमानत मिली। तब से वह जेल से बाहर था। पेशी में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर तीन दिन पहले 12 सितंबर को आरोपी युवक उसकी बेटी को अपने साथ लेकर कहीं चला गया है। पिता का आरोप है कि वह बेटी पर धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बना रहा है। प्रभारी कोतवाल नईम खान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed