फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenagers riding a scooter tried to stop the car of a woman civil judge

Unnao News: स्कूटी सवार किशोरों ने महिला सिविल जज की कार रोकने का किया प्रयास

Thu, 01 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 01 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teenagers riding a scooter tried to stop the car of a woman civil judge
उन्नाव। स्कूटी सवार किशोरों ने महिला सिविल जज की कार रोकने का प्रयास किया। ओवरटेक करके कार के बोनट पर थपकी भी मारी। जज ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और दोस्ती नगर के पास से दोनों किशोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोर पिता की दवा लेने हमउम्र के साथी के साथ मियागंज गया था। जहां से लौटते समय सफीपुर मुंसिफ न्यायालय की महिला सिविल जज मुख्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक में शामिल होने आ रहीं थीं। शहर के दोस्ती नगर से पहले कार के चालक ने वाइपर चला दिया। इससे पानी के कुछ छींटे नजदीक से गुजर रहे स्कूटी सवार दोनों किशोरों की आंखों में पड़ गए। इस पर किशोरों ने कार को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया और हाथों से कार पर थपकी मारने लगे।
विज्ञापन

यह देख चालक ने गाड़ी बढ़ा दी और शहर लेकर पहुंचा। इसके बाद जज ने मामले की जानकारी माखी व सदर कोतवाली पुलिस को दी। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर अवनीश सिंह ने बताया कि सिविल जज ने तहरीर दी है। स्कूटी सवार किशोरों को हिरासत में लिया गया है। किशोरों की उम्र को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सिविल जज को सुरक्षा के मद्देनजर एक आरक्षी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed