फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Suspend registration of vehicles that have completed registration deadline

पंजीकरण समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों का निलंबित करें रजिस्ट्रेशन

Thu, 22 Aug 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Suspend registration of vehicles that have completed registration deadline
उन्नाव। लखनऊ के उप परिवहन आयुक्त एके मिश्रा ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। कैशबुक के साथ सरेंडर किए गए वाहनों की सूची भी देखी। निर्देश दिए कि जिन वाहनों की पंजीकरण की समय सीमा (15 वर्ष ) पूरी हो चुकी है और नवीनीकरण नहीं हुआ है, उनका पंजीकरण निलंबित कर दें। उन्होंने एआरटीओ प्रवर्तन को भार वाहनों में ओवर लोडिंग और मानक से अधिक यात्री बैठाने वाले वाहनों और बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप परिवहन आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान परिसर में कई जगह गंदगी मिलने पर एआरटीओ अनिल कुमार त्रिपाठी को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विभागीय कामकाज को देखा। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों के पास आईकार्ड न मिलने पर फटकार लगाई। हालांकि कैशबुक ठीक मिलीं। उन्होंने ऐसे वाहनों का पंजीकरण निलंबित करने के निर्देश दिए जिनके पंजीकरण की समय सीमा हो चुकी है और वाहन स्वामी ने नवीनीकरण नहीं कराया है। उन्होंने ऐसे वाहनों की सूची तैयार करने के निर्देश एआरटीओ को दिए। बकाया कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed