फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Supply boom in seal area

सील एरिया में वस्तुओं की आपूर्ति में आई तेजी

Sun, 19 Apr 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Supply boom in seal area
शहर के हॉट स्पाट जोन में प्रसाशन द्वारा भेजी गई गाड़ी पर जरूरत का सामान खरीदते लोग। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शेखवाड़ा में जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किए गए एक किलोमीटर एरिया में रविवार को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में तेजी दिखी। खाद्यान्न व रसोई गैस सिलिंडर की भी घरों में सप्लाई कराई गई।
विज्ञापन

तीन दिन पहले प्रशासन ने किला और उससे लगे लगभग एक किमी एरिया को सील कर दिया था। हॉटस्पॉट एरिया घोषित किए जाने के बाद यहां के लोगों को घरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने वहीं आवश्यक सेवाओं दूध, दवा, ब्रेड व सब्जियाें की डोर-टू-डोर पहुंचाने का दावा किया। हालांकि यह दावा शनिवार को ही फेल नजर आया था। लोग दूध, दवा के लिए फोन करते रहे लेकिन जिम्मेदारों ने काल रिसीव करना भी जरुरी नहीं समझा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन में हड़कंप मचा। आनन-फानन सुबह से ही सील एरिया में आवश्यक वस्तुओं दूध, ब्रेड, रसोई गैस सिलिंडर समेत सब्जी व अन्य वस्तुओं की आपूर्ति चालू करा दी गई। कर्मचारी वाहनों में लेकर खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामान लेकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। यहां पर लोगों को मांग के अनुरूप सामान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed