फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Students learned the technique of rail operation

Unnao News: छात्र-छात्राओं ने जानी रेल संचालन की तकनीक

Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Students learned the technique of rail operation

विज्ञापन
बीघापुर। एमएम पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को बीघापुर रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। एएसएम ने बच्चों को रेल संचालन की तकनीक से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को प्लेटफार्म टिकट खरीदने के बारे में भी समझाया। बच्चों ने प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदे।
नई शिक्षा नीति में छात्र, छात्राओं को व्यवहारिक शिक्षा पर बल दिया गया है। इस पर एमएम पब्लिक स्कूल ने अमल करते हुए कक्षा तीन के छात्र छात्राओं को रेलवे स्टेशन का भ्रमण कराया। सहायक स्टेशन मास्टर गोविंद कुमार ने बच्चों को विभिन्न तरीके के यातायात के साधनों से अवगत कराया। उन्होंने मालगाड़ी और पैसेंजर के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को मालगाड़ी भी दिखाई। स्टेशन से दूसरे स्टेशन सूचना भेजने, लाल और हरी झंडे के उपयोग के बारे में भी बच्चों को बताया। बच्चों के साथ संयुक्त प्रबंधक शिखर अवस्थी, प्रधानाचार्य मीना तिवारी, सलाहकार डॉ. कुसुमलता द्विवेदी, शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव और अंकिता पटेल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed