{"_id":"610c128d8ebc3ea9f774ba4a","slug":"stopped-from-examination-due-to-non-payment-of-fees-student-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: फीस जमा न होने पर परीक्षा से रोका, छात्रा ने जान दी, प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: फीस जमा न होने पर परीक्षा से रोका, छात्रा ने जान दी, प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज
Thu, 05 Aug 2021 10:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:04 PM IST
सार
सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूर है। कोरोना काल की तीन माह की फीस नहीं दे पाया। फीस माफी का प्रार्थनापत्र लेकर गुरुवार को बेटी स्कूल पहुंची तो उसे प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला ने बेइज्जत किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में फीस जमा न होने पर त्रैमासिक परीक्षा में बैठने से रोकने और बेइज्जत करने पर कक्षा 10 की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पोस्टमार्टम में जहर की आशंका पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। आदर्श नगर निवासी सुशील कुमार अवस्थी की 15 वर्षीय बेटी स्मृति एबीनगर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। गुरुवार दोपहर वह स्कूल से घर लौटी और बेहोश हो गई।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूर है। कोरोना काल की तीन माह की फीस नहीं दे पाया। फीस माफी का प्रार्थनापत्र लेकर गुरुवार को बेटी स्कूल पहुंची तो उसे प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला ने बेइज्जत किया। त्रैमासिक परीक्षा भी नहीं देने दी। कोतवाल अनिल सिंह ने परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। सीओ कृपाशंकर ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।