{"_id":"136dec1634b0b66e17fe39c3a69eac94","slug":"spread-infectious-diseases-child-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारियां फैली, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारियां फैली, बालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
भगवंतनगर के मूरतपुर में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया
विज्ञापन
है। गांव में रहने वाले अंकित (12) पुत्र संतोष की तेज बुखार की चपेट में
आकर शुक्रवार सुबह हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा आठ बच्चों डायरिया की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूरतपुर निवासी अंकित को गुरुवार को अचानक तेज बुखार आ गया। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए।
जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे हैलट रेफर कर दिया। परिजनों ने हैलट में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक जिला अस्पताल में भगवंतनगर के गांव मूरतपुर निवासी आदर्श (3) पुत्र अनिल, शहर के मोहल्ला लोक नगर निवासी सूर्यांश (5) पुत्र कैलाश, एबी नगर निवासी अनीस (डेढ़ वर्ष) पुत्र कल्लू, अरबिया(ढाई वर्ष) पुत्री शामेंद्र, केसरगंज निवासी मो. फैजान (5) पुत्र शमशाद, इंद्रानगर निवासी पलक (2) पुत्री शंकर, गौरीगंज की खुशबू (2) पुत्री जगतपाल व मसवासी निवासी इंद्रेश (3) पुत्र राम आसरे को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इनका इलाज किया जा रहा है।