{"_id":"60e0a3008ebc3e900f39475b","slug":"sports-unnao-news-knp6380888121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौकनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौकनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नगर के जौकनगर मैदान पर शनिवार को गंजमुरादाबाद क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले दिन तीन मैच खेले गए। उद्घाटन मैच में कानपुर की टीम में विस्फोटक पारी खेलकर 28 रनों से जीत दर्ज की। विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया।
पहला मैच हाईटेक टीम कानपुर और लखनऊ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम ने चार ओवर में 108 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 80 रन पर सिमट गई। कानपुर ने 28 रनों से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद की टीमों के बीच खेला गया। बांगरमऊ ने चार ओवर में 66 रन बनाए। गंजमुरादाबाद की टीम 44 रन पर सिमट गई। बांगरमऊ ने 22 रनों से जीत हासिल की। तीसरा मैच अंसारिया क्रिकेट क्लब और जूनियर अंसारिया क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। अंसारिया क्लब ने 64 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए जूनियर टीम 48 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
इसके पहले टूर्नामेंट की शुुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेस कुशवाहा और सपा नेता मुन्ना अल्वी ने फीता काटकर की। टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य लालू अख्तर, जियाउर्रहमान, शादाब देवा, तारिक अंसारी, सुहैल खान मौैजूद रहे।