{"_id":"60008efa8ebc3e31862e1eeb","slug":"sports-unnao-news-knp6059943118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल में देवगांव की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल में देवगांव की टीम विजेता
विज्ञापन
डोकरई गांव में आयोजित अंतर्जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : UNNAO
पाटन। डोकरई गांव में सुभाष स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 73 वें अंतरजनपदीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच देवगांव रायबरेली व लखनऊ स्टेडियम टीम के बीच खेला गया। देवगांव की टीम विजेता बनी।
वॉलीबॉल टूर्नामेंट के हुए सेमीफाइनल में देवगांव रायबरेली, बाराबंकी, रायबरेली व लखनऊ स्टेडियम टीम ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल देवगांव रायबरेली व बाराबंकी के बीच खेला गया। इसमें देवगांव रायबरेली टीम ने बाराबंकी को 2 अंक की बढ़त बनाकर हराया। दूसरा सेमीफाइनल करकशा रायबरेली व लखनऊ स्टेडियम की टीम के बीच हुआ। लखनऊ स्टेडियम टीम ने करकशा रायबरेली टीम को 21-15 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मैच बेस्ट आफ थ्री 15 अंक का खेला गया। इसमें शुरुआत से ही देवगांव रायबरेली टीम ने बढ़त बनाए रखी।
शुरुआती दो मैचों में 15-8 व 15-12 से जीत दर्ज कराकर देवगांव ने शील्ड पर कब्जा किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश यादव, आशीष शुक्ला रिंकू, भाजपा महिला मोर्चा की अवध प्रांत अध्यक्ष माया सिंह, सपा नेता अंकित सिंह परिहार, संजय शुक्ला, रमेश चंद्र तिवारी, गुरु प्रसाद त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के आयोजकों में से पीसी शुक्ला, डॉ. एसपी श्रीवास्तव, रामकरन सिंह, आशु सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, चंद्रेश सिंह, मैच रेफरी रहे सोनू सिंह बबलू आशु सिंह अनुज वर्मा मौजूद रहे।