फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Soldiers beat up retired inspector and his wife over farm dispute

Unnao News: खेत के विवाद में सिपाहियों ने रिटायर्ड दरोगा व उनकी पत्नी को पीटा

Wed, 06 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 06 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Soldiers beat up retired inspector and his wife over farm dispute
इटावा। खेत के विवाद में दो सिपाहियों पर रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी को पीटने का आरोप लगाया गया है। घटना बीती तीन मई की है। मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना इकदिल कुरिट के रहने वाले गंगाप्रसाद रिटायर दरोगा हैं। उन्होंने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नौकरी के समय रामपुर नावली में जमीन ली थी। उन्होंने बेटी पूजा रानी की शादी दौलतपुर लुहिया में सुशील कुमार के साथ की थी। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण जमीन कुछ दिनों के लिए जमीन जोतने के लिए दे दी थी।
विज्ञापन

रिटायर्ड होने के बाद आगरा में मकान बनाकर पत्नी व बच्चों के साथ रहने लगे। तीन मई को उन्हें पता चला कि उनकी जमीन सुशील कुमार ने बेचने के लिए किसी से 11 लाख रुपये ले लिए हैं। वह जब पत्नी व बेटों के साथ खेत पर गए तो दामाद और बेटी गाली गलौज करने लगे। मौके से पुलिस को फोन किया तो चौकी पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चौकी पर सिपाही ललित कुमार व प्रमोद कुमार सिंह ने पूजारानी व सुशील कुमार से सांठगांठ कर ली। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पत्नी रामकटोरी ने बचाया तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। मौके पर बेटा हरेन्द्र सिंह वीडियो बनाने लगा तो उसे भी बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं साथ में गए मनोज कुमार, मनीष व लवलेश को भी बंद करके मारापीटा। आरोप है कि सिपाही प्रमोद कुमार ने खुद को मारपीट में घायल दिखाकर मेडिकल कराया और चौकी में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस ने कार्रवाई के बाद गंगाप्रसाद को जेल भेज दिया गया। जमानत पर छूटने के बाद पांच जून को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो दोनों सिपाहियों ने झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामाद और दोनों सिपाहियों के खिलाफ एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी अभय नारायण ने बताया कि मामले की बिंदुवार जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed