फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Six people including the boy and his father booked for returning from the baraat

Unnao News: बरात लौटने की घटना में लड़के व उसके पिता सहित छह पर रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 05 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Six people including the boy and his father booked for returning from the baraat
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले आई बारात में रुपयों के लेनदेन व अन्य मांगों को लेकर विवाद हुआ था। इससे शादी नहीं हो सकी है। कन्या के पिता की तहरीर पर लड़के और उसके पिता सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि एक जून को बेटी की शादी सदर कोतवाली के अकरमपुर निवासी युवक से होनी थी। बरात गेस्ट हाउस पहुंची और तिलक की रस्म पूरी हुई। लड़की के पिता के अनुसार तिलक में वर पक्ष को दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद लड़के (जिसके साथ शादी होनी थी) व उसके पिता और भाइयों सोने की चेन व बाइक की मांग कर दी। असमर्थता जताने पर शादी से इन्कार कर दिया और बरात लेकर लौट गए। पिता ने युवक पर बेटी के शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर युवक, उसके पिता और दो भाई सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed