फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shops were open on the day of weekly closure

साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुल रहीं दुकानें

Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shops were open on the day of weekly closure
साप्ताहिक बंदी के दिन भी गुलजार शहर का बाजार। - फोटो : अमर उजाला
शहर के दुकानदार साप्ताहिक बंदी के आदेश को  हवा में उड़ाए हैं। बंदी के दिन भी शहर की दुकानें खुली रहती हैं। सातों दिन काम  के एवज में दुकानदार कर्मचारियों को अलग से पारिश्रमिक नहीं देते हैं।
विज्ञापन


उन्नाव शहर में मंगलवार साप्ताहिक बंदी का दिन तय है। इस दिन क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, खाने-पीने का सामान बेचने वाली दुकानों के अलावा अन्य दुकानों को बंद रखने के आदेश है। बंदी के दिन भी दुकानदार अपनी दुकानें खोले रहते हैं। इससे कर्मचारियों को सप्ताह के सातों दिन काम करना पड़ता है। शहर की धवन रोड पर एक कपड़ा दुकान के कर्मचारी सुधीर कुमार ने बताया कि दुकान मालिक मंगलवार को  बंदी के दिन भी छुट्टी नहीं देेते हैं। इस दिन अतिरिक्त पारिश्रमिक भी नहीं मिलता है। उधर, स्टेशन रोड पर काम करने वाले जवाहर ने बताया कि मंगलवार को काम का अतिरिक्त पैसा नहीं मिलता ।  छुट्टी लेने पर पैसे काट लिए जाते हैं। वहीं शहर के बाबूगंज, बड़ा चौराहा, कचहरी रोड के अलावा अन्य स्थानों पर भी दुकानें खुली रहती हैं।
विज्ञापन


हवा में उड़ा दिया डीएम का आदेश
 जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिले की सभी मार्केटों के लिए साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया  है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है। कुछ दिन  विभागीय अधिकारियों ने  छापेमारी की ।  दुकानदारों के चालान भी किए गए। मौजूदा समय में अधिकारियों की लापरवाही के चलते दुकानदार डीएम व श्रम विभाग के  आदेश को नजरअंदाज किए हुए हैं।   बंदी के दिन भी दुकानें खोली जा रही हैैं।  श्रम विभाग के आठ घंटे काम लेने के नियम को  नकारते हुए  दुकानदार 12 से 14 घंटे तक काम ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंदी न करने वालों पर  होगी कार्रवाई
 बाजारों में साप्ताहिक बंदी के तय दिन दुकानें खुलने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। बंदी के दिन दुकानें खोलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

                         वीपी द्विवेदी, सहायक श्रमायुक्त
..................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed