{"_id":"685fe332c483ae7a9d00bcb1","slug":"shopkeeper-molested-a-girl-from-scheduled-caste-report-filed-unnao-news-c-12-1-knp1080-1167261-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अनुसूचित जाति की बच्ची से दुकानदार ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अनुसूचित जाति की बच्ची से दुकानदार ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 28 Jun 2025 06:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 28 Jun 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। एक गांव में दूसरे वर्ग के युवक ने आठ साल की बच्ची को दुकान के अंदर बुलाकर अश्लील हरकत की। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का पिता, दुकान पहुंचा तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो, एससीएसटी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया शुक्रवार रात उसकी आठ साल की बच्ची पड़ोसी दुकानदार नौशाद अली की किराना दुकान में सामान लेने गई थी। आरोप है कि नौशाद ने बच्ची को दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत की। उसकी हरकत से बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमी बेटी घर पहुंची, तो उसकी हालत देख परिजनों को शक हुआ। मां ने बात की तो उसके साथ हुई घटना की जानकारी हुई। बेटी से गलत हरकत की जानकारी पर पिता दुकान पहुंचा और उसके परिजनों से शिकायत की तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।
सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी घर पर नहीं मिला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी घर पर नहीं मिला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन