फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Serried dumper , two people killed

डंपर भिड़े, दो लोगों की जान गई

Mon, 18 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Serried dumper , two people killed

थाना मौदहा के मकरांव गांव के पास हाईवे पर शनिवार रात खड़े डंपर से दूसरा डंपर टकरा गया। हादसे में खलासी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन



शनिवार रात करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग में मकरांव के निकट सड़क की पटरी पर एक डंपर खड़ा था। इस बीच कबरई से गिट्टी लादकर आ रहे दूसरे डंपर का चालक इसे नहीं देख पाया और खड़े डंपर से टकरा गया।
विज्ञापन



टक्कर इतनी जोरदार थी कि खलासी शिवम (19) पुत्र चंद्रभान निवासी भौनीखेड़ा भगवंत नगर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक करन यादव (35) पुत्र ईश्वरीदीन पाल निवासी भौनीखेड़ा भगवंत नगर बिहार स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे सीओ उमरदराज खां के कहने के बावजूद अस्पताल से कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर 108 नंबर एंबुलेस बुलाई गई। पास में स्थित पीएनसी कार्यालय को सूचना देकर जेसीबी मशीन मंगाई गई। स्टेयरिंग काटकर चालक को निकाला गया।


खड़े डंपर के पास खड़ा पुष्पेंद्र (18) पुत्र श्यामलाल निवासी तगारी मुस्करा भी घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।



खड़े डंपर में बैठे मोहम्मद सद्दाम (24) पुत्र मुन्ना निवासी जहांगीराबाद घाटमपुर और जुबैर (22) पुत्र जावेद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से हमीरपुर सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed