फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seeing the dirt in the hospital, the minister in charge got angry, CMS said sorry

Unnao News: अस्पताल में गंदगी देख चढ़ा प्रभारी मंत्री का पारा, सीएमएस बोलीं सॉरी

Mon, 05 May 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 05 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Seeing the dirt in the hospital, the minister in charge got angry, CMS said sorry
जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमएस से जवाब तलब करते प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमएस से जवाब तलब करते प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह।
उन्नाव। कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला महिला व पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल के बाथरूम में गंदगी मिलने पर वह बिफर पड़े। महिला सीएमएस ने बचाव में सॉरी बोला तो मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। जनरल वार्ड में भर्ती मरीज के बेड पर चादर गंदी देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार दोपहर एक बजे सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज और डीएम गौरांग राठी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वह पुरुष अस्पताल के जनरल वार्ड पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनसे दवा इलाज के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री महिला अस्पताल के जनरल वार्ड पहुंचे। यहां भर्ती प्रसूताओं से भोजन, दवा और समय से डॉक्टर देखने पहुंचते या नहीं इस संबंध में पूछा। वहीं प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड के बाथरूम में गंदगी देख मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने महिला सीएमएस को जमकर फटकारा तो सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम ने बचाव में सॉरी बोल दिया। इस पर मंत्री ने उल्टे ही सवाल किया कि क्या सॉरी। हम बोलेंगे तो ही बोलोगी। अस्पताल में ऐसी गंदगी है। इससे रोगों की आशंका और बढ़ जाती है। मरीज यहां ठीक होने आता है, आप उसे और बीमार करना चाहती हैं। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। सदर विधायक पंकज गुप्ता, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, प्रभारी सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद, सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा, डॉ. संजीव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्ड व तीमारदार से कहासुनी
जनरल वार्ड में मंत्री निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की सोमवती को सुरक्षा गार्ड ने बाहर जाने को कहा। इस पर उन्होंने बताया कि उनके पति भर्ती हैं, लेकिन सुरक्षा गार्ड नहीं माने और बाहर जाने के लिए दबाव बनाने लगे। इससे महिला को गुस्सा आ गया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। हालांकि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने महिला व सुरक्षा गार्ड को भी समझाया और दोबारा ऐसी गलती न करने का निर्देश दिया। उधर, कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तन्मय श्रीवास्तव द्वारा पूर्व में मंत्री को काले गुब्बारे व कपड़े दिखाने की घोषणा पर पुलिस ने सुबह से ही उनके घर पर नजरबंद कर दिया।
--------------
मंत्री की गाड़ी के सामने आने की वृद्ध ने की कोशिश
हरदोई के फखरुद्दीपुर निवासी वृद्ध मनोहर ने विकास भवन में मंत्री की गाड़ी के सामने आने की कोशिश की। यह देख एसडीएम बांगरमऊ ने वृद्ध को किनारे किया और मामले की जानकारी ली। वृद्ध ने बताया कि उसकी पैतृक जमीन बांगरमऊ में है। उस पर कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर एसडीएम ने वृद्ध से मामले की जानकारी लेकर निस्तारण कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
------------
योगी जी के समय गाय को देखकर कसाई कांपता है: धर्मपाल सिंह
मंत्री ने विकास भवन में बैठक की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में मंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश को गाय के गोबर में बदबू आती है। गाय का गोबर चंदन की तरह पवित्र है। गोमूत्र में गंगा मैया बसती हैं, गाय के गोबर में लक्ष्मीजी का वास है। अखिलेश जब मुख्यमंत्री थे तो उन्हें गाय नहीं कसाई की चिंता थी। अखिलेश के समय गाय कसाई को देखकर कांपती थी। योगी जी के समय गाय को देखकर कसाई कांपता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि गोशाला के लिए सौ, सौ क्विंटल भूसा दान करें। कहा कि किसानों की दुगनी आय सिर्फ कृषि से नहीं होगी, इसके लिए पशुपालन आवश्यक है। प्रदेश सरकार पशुपालन की कई योजनाओं में 50 से 90 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। बीडीओ, पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक गोशाला में स्वच्छता, चारा, पानी, लाइट, भूसा एवं लू से बचाव के उपाय कराएं। गोचर के लिए लगभग 3200 हेक्टेयर संरक्षित भूमि को लेकर खुशी जताई। अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए कि जनपद व थानेवार टाॅप-10 अपराधियों को सूची सार्वजनिक करें। एसपी दीपक भूकर, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा सहित अन्य अधिकारी रहे

----
वक्फ कानून से रुकेगा मुसलमानों का शोषण

उन्नाव। भाजपा कार्यालय में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन किया। इसमें मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे। कहा कि धार्मिक नेताओं और राजनेताओं के एक बड़े गुट ने वक्फ संपत्तियों को लूटकर आम मुसलमानों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया। 31 फीसदी मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। कहा कि इस कानून से गरीब मुस्लिम को उसका हक मिलेगा। उनका शोषण रुकेगा। महिलाओं के अधिकारों में वृद्धि होगी। विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रुमाना सिद्दीकी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से आम मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं है। नुकसान उन वक्फ भू-माफिया का होगा जिन लोगों ने करोड़ों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है। लोग अन्य दल भाजपा को लेकर मन में भय पैदा करने का कार्य करते हैं। भाजपा ही एकमात्र दल है जो तुष्टिकरण से ऊपर उठकर हमारे लिए कार्य करती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed